सोनाक्षी सिन्हा की BF के साथ डेट नाइट की फोटो वायरल; इस अभिनेता ने दोनों की जोड़ी को बताया ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अपने प्यार का इजहार करें या ना करें, दोनों की सामने आ रहीं तस्वीरें जरूर इनके इश्क की दासतां बयां कर देती है। दोनों एक्टर्स ने सलमान खान की फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ से इंडस्ट्री में अपना कदम रखा, वहीं जहीर ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘नोटबुक’ से शुरुआत की थी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की डेटिंग के चर्चे लंबे वक्त से हो रहे हैं। कुछ वक्त पहले रिपोर्ट्स थीं कि सोनाक्षी जल्द दुलहन बनने वाली हैं। सोनाक्षी और जहीर कई सालों से एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। दोनों की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर भी टच में रहते हैं। यही नहीं अक्सर दोनों को मुंबई में एक साथ हैंगआउट करते देखा जाता है।

sonakshi and zahir

हाल ही में सोनाक्षी और जहीर को मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में एक साथ डिनर करते हुए देखा गया था जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोनाक्षी और जहीर एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं और फैंस भी इन्हें साथ देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। इस कपल के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा भी थे। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर की एक बेहद प्यारी फोटो भी साझा की। सोनाक्षी और जाहिर की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

sonakshi and zahir

वरुण ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें जहीर इकबार और सोनाक्षी सिन्हा किसी बात पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों की कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। यही कारण है कि फोटो के साथ वरुण ने कैप्शन दिया, ’ओए…होए… इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी.’ इस फोटो में सोनाक्षी ने व्हाइट ब्लेजर कैरी किया हुआ है। वहीं, जहीर प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रहे हैं। जब से वरुण ने दोनों की यह फोटो शेयर की है, तब से यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

sonakshi and zahir

जहीर और सोनाक्षी को भले ही एक साथ कई बार देखा गया हो लेकिन सोनाक्षी अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करना पसंद नहीं करती हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में वे कह चुकी हैं कि वे अपनी निजी जिंदगी पर बात करने की बजाय अपनी वर्क लाइफ पर बात करना ज्यादा बेहतर समझती हैं। उनका कहना था कि लोगों को मेरी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है, यह जानने की उत्सुकता रहता है। इसके लिए वे कयास लगा सकते हैं।

sonakshi and zahir

आपको बता दें, पिछले साल जहीर इकबाल ने सोनाक्षी के जन्मदिन पर उनके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे सोंजज़। मुझे मारने के लिए धन्यवाद। आई लव यू। यहां काफी खाना, उड़ान, प्यार और हंसी है। ये वीडियो उस पूरे समय का सबूत है जब हम एक-दूसरे को जानते हैं।’

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले काफी समय से एकसाथ नजर आ रहे हैं। फैंस भी इनकी एकसाथ तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए खासे उत्सुक रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी और जहीर एकसाथ फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आने वाले हैं। बता दें कि जहीर ने सलमान खान की फिल्म ‘द नोटबुक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *