नन्हे नवाब को गोद में लिए सोनम-आनंद पहुंचे घर, मिठाईयां बांटकर खुशी की जाहिर…

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। मां बनने के 6 दिन बाद सोनम कपूर हॉस्पिटल से अपने पति आनंद अहूजा और बेटे के साथ घर पहुंच गई हैं। इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें आनंद अहूजा अपने नन्हे उस्ताद को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं पापा बनने की खुशी में आनंद ने मौके पर मौजूद तमाम लोगों को मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की है।

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद सोनम कपूर सीधे पिता अनिल कपूर के घर पहुंचीं। इस खुशी में नाना अनिल कपूर ने मिठाई बांटी। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा की तस्वीरे और वीडियोज पैप्स के अकाउंट्स पर वायरल हैं। एक वीडियो में आनंद बच्चे को गोद में लिए दिख रहे हैं। बच्चा का पहली बार स्वागत करने के लिए पूजा भी रखी गई थी।

sonam kapoor after baby

आपको बता दें कि सोनम कपूर के बेटे के जन्म के बाद से हर कोई उन्हें और बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर को बधाईयां दे रहा है। बधाई देना बनता भी है आखिरकार सोनम के मां बनने से अनिल कपूर नाना जो बन गए हैं। ऐसे में डिलीवरी के बाद सोनम के घर आने का इंतजार उनके परिवार जन बेसब्री से कर रहे थे। नए पेरेंट्स बने सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मैचिंग व्हाइट कलर के कपड़े पहन हुए हैं।

आज यानी 26 अगस्त शुक्रवार को सोनम अपने बेटे के साथ घर आ गई हैं। मानव मंगलानी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आनंद अपने बेटे को थामे दिख रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम अपने हसबैंड और न्यू बोर्न बेबी के साथ घर पर पहुंची हैं। इस दौरान सोनम के पति आनंद अहूजा अपने बेटे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं दो वहीं दूसरे हाथ से सोनम की कार से उतरने में मदद कर रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनम कपूर के घरवालों के लिए ये दिन कितना स्पेशल है। सोनम के पिता अनिल कपूर नाती का वेलकम कर काफी खुश दिखे। उनकी एक्साइटमेंट साफ पता चली. आनंद आहूजा ने पैपराजी को मिठाइयां बांटी। सोनम कपूर को फैंस और सेलेब्स बच्चे के साथ घर लौटने की बधाई दे रहे हैं। आनंद आहूजा और सोनम अपनी लाइफ की ये नई जर्नी शुरू कर खुश हैं। पेरेंटहुड को वो काफी एंजॉय कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था जहां पर सोनम कपूर ने कहा था कि 20 अगस्त वो दिन है, जिसका हम काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मेरी इस यात्रा में साथ देने वाले डॉक्टर्स, नर्स, दोस्त और परिवार वालों का बहुत शुक्रिया। अब हमारी जिंदगी में बहुत कुछ बदलने वाला है। आप सभी का धन्यवाद मेरी और मेरे हसबैंड आनंद अहूजा की तरफ से। बताते चलें कि, बच्चे को लेकर कपूर खानदान मे खुशियों का माहौल है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *