रॉयल अंदाज में हुआ सोनम कपूर का बेबी शावर, बहन रिया कपूर ने शेयर कीं फोटोज….

एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। वो आए दिन बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का बेबी शावर हुआ और इस दौरान एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में एक्ट्रेस का रंग-रूप बिल्कुल अलग सा ही नजर आ रहा है।

sonam kapoor baby shower photo

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने गोद भराई से तस्वीरें साझा कीं। सोनम की गोद भराई लंदन में हुई थी, जहां वह फिलहाल पति आनंद आहूजा के साथ रहती हैं। सोनम की बहन रिया कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हैप्पी डे की तस्वीरें शेयर कीं।

sonam kapoor baby shower photo

बेबी शावर के इस खास मौके पर सोनम कपूर पिंक गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक था। अपनी कई फोटो में एक्ट्रेस बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। रिया कपूर भी अपने होने वाले भांजे/भांजी के बेबी शावर में गई थीं। उन्होंने इससे जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें पार्टी में मची रौनक देखने लायक थी।

sonam kapoor baby shower photo

सोनम कपूर का बेबी शावर बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित हुआ था। हर मेहमान के लिए उसके हिसाब से मेन्यू तैयार किया गया था। इतना ही नहीं, बेबी शावर की सजावट भी बिल्कुल रॉयल अंदाज में हुई थी। सोनम कपूर के बेबी शावर में खाने-पीने से लेकर मेहमानों के एंटरटेनमें का भी खास ध्यान रखा गया। बेबी शावर में लियो कल्याण ने अपनी सिंगिंग से भी लोगों का खूब दिल जीता।

sonam kapoor baby shower photo

सोनम कपूर के बेबी शावर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सोनम के लंदन वाले घर में बेबी शॉवर पार्टी रखी गई। इस दौरान सोनम कपूर की बहन रिया वहां मौजूद थीं और बेबी शॉवर की कई तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस बेबी शावर में म्यूजिशियन लियो कल्याण भी पहुंचे, जिनके लुक को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। सोनम के साथ खड़े लियो को लोग उनके लुक के लिए खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। लियो कल्याण ने अपनी परफॉर्मेंस से सेरेमनी में आए मेहमानों को जमकर मनोरंजन किया था।

sonam kapoor baby shower photo

सोनम कपूर के बेबी शॉवर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उसमें देखा जा सकता है कि कितने सुंदर तरीके से सजाया गया है। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बेबी शॉवर सेरेमनी की हर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। रिया ने एक नोट को भी शेयर किया है जिसमें मेहमानों के नाम के साथ-साथ हर एक डिटेल शेयर की गई है। रिया कपूर ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘कितना खूबसूरत बेबी शॉवर….’

sonam kapoor baby shower photo

कई सालों तक डेटिंग करने के बाद सोनम कपूर ने मई 2018 में मुंबई में आनंद आहूजा से शादी की। आनंद आहूजा फैशन लेबल भाने और स्नीकर बुटीक वेजनॉन वेज चलाते हैं। ये कपल फिलहाल लंदन में रह रहा है। सोनम कपूर को आखिरी बार 2019 की फिल्म द जोया फैक्टर में सह-कलाकार दलकर सलमान और अंगद बेदी के साथ देखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Leo Kalyan (@leokalyan)

सोनम ने अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में भी अभिनय किया। अभिनेत्री अगली बार शोम मखीजा की फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी। उन्होंने अनिल कपूर और अनुराग कश्यप अभिनीत नेटफ्लिक्स की थ्रिलर एके बनाम एके में एक कैमियो भी किया था।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *