प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रहीं सोनम कपूर ने पति पर बरसाया प्यार, फैंस बोले- ‘ये बनेगी बॉलीवुड की सुपर हॉट मॉम’

मातृत्व की खुशी हर महिला के लिए बहुत खास होती है, हर महिला अपनी गर्भावस्था के दौरान अपने जीवन के सबसे अच्छे दिन बिताती है। खासकर बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने गर्भावस्था के समय का आनंद लेती हैं और अक्सर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर फोटोशूट करवाती रहती हैं। हमने बॉलीवुड की काफी अभिनेत्री को बेबी बंप के साथ देखा है।

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और अपनी प्रेग्नेंसी को इन्जॉय कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट बेबी बंप समेत अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। साथ ही सोनम कपूर का बर्थडे वीक भी शुरू हो गया है। इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है।

sonam kapoor baby bump

इस वीडियो में सोनम का सुपर ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है। वीडियो की खास बात यह है कि उनके साथ उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं सोनम सबसे पहले सोफ़े पर बैठी एक छोटी सी सेल्फी वीडियो खींचती नजर आ रही हैं। फिर वह उसी पोशाक में अपने प्यारे बेबी बंप को सड़कों पर तैरती हुई दिखाई देती हैं।

sonam kapoor baby bump

अंत में वीडियो में आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें पहले सोनम किस करती हैं, फिर आनंद भी अपनी पत्नी पर प्यार बरसाते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, “घर वापस। जन्मदिन सप्ताह शुरू होता है।” फैंस सोनम कपूर के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस वीडियो में आप रिया से काफी हद तक मिल रहे हैं। तो दूसरे ने लिखा, “फिल्म इंडस्ट्री की अगली सुपर हॉट मॉम”। सोनम कपूर की पोस्ट पर फैन्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स के भी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *