गोद भराई के लिए बेबी बंप के साथ लंदन से लौटी सोनम कपूर, बेहद नजदीक है डिलीवरी डेट…

सोनम कपूर मुंबई में अपने दूसरे बेबी शॉवर के लिए भारत वापस आ गई हैं। सोनम पति आनंद आहूजा के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है और पहले से ही लंदन में एक छोटा सा गोद भराई कर चुकी है। गुरुवार को उन्हें चमकीले पीले रंग की ड्रेस में बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया। खबरों के मुताबित इस रविवार को मुंबई में सोनम की गोद भराई है।

sonam kapoor yellow dress

सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान सोनम कपूर की झलक पाने के लिए और उन्हें कैमरों में स्पॉट करने के लिए काफी सारे लोग जमा हो गए। एक्ट्रेस का काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। येलो ड्रेस में बेबी बंप के साथ वह बहुत ही क्‍यूट लग रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्‍हें बधाइयां दे रहे हैं।

sonam kapoor yellow dress

सामने आई तमाम तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान सोनम कपूर अपनी ढीली मौटरनिटी ड्रेस में बार-बार बेबी बंप संभालती और उसे थामती दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने काफी खूबसूरत अंदाज में अपनी बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। प्रेग्नेंट सोनम कपूर इस दौरान अपनी और बच्चे की हेल्थ को लेकर काफी सीरीयस दिखाई दीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था।

sonam kapoor yellow dress

फेन्स वीडियो में कमेंट करके अपना प्यार जता रहे है। एक फैन ने लिखा, ‘वह कितनी गॉर्जियस दिखती हैं।’, वहीं एक अन्‍य ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता क्‍यों, पर मुझे उनके कपड़े पसंद हैं।’ एक फैन ने दुआ की, ‘भगवान करे बच्‍चे के आने से आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएं।’ कइयों ने उन्‍हें क्‍यूट कहा और उनके ग्‍लो को नोटिस किया। जैसा कि अक्‍सर कहा जाता है कि मां बनने वाली महिलाओं के चेहरे पर एक अलग ही ग्‍लो आ जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि लंदन में सोनम कपूर का शानदार बेबी शॉवर रखा गया था। सोनम कपूर ने बेबी शॉवर की काफी सारी शानदार तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि भारत में आने के बाद सोनम की गोदभराई की रस्म होगी। सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में हैं और एकेट्रेस की डिलीवरी डेट भी काफी नजदीक है। ऐसे में अब हर किसी को सोनम कपूर की गोदभराई की तस्वीरों और वीडियो का कोफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

फिलहाल सोनम के होने वाले बेबी शॉवर को लेकर अभी तक कोई डिटेल सामने नहीं आई है, मगर पैपराजियों ने हाल ही में इनविटेशन कार्ड्स और गिफ्ट हैंपर्स देखे हैं, जो उनके करीबी लोगों को भेजे गए हैं। एक्ट्रेस की गोदभराई की रस्म की तैयारियां कपूर फैमिली और आहूजा फैमिली में काफी जोरों शोरों से चल रही हैं और परिवार के साथ साथ सोनम कपूर के पहले बच्चे के लिए उनके फैंस भी सुपरएक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

सोनम अगली बार शोम मखीजा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है। उन्होंने पिछले साल ब्लाइंड के लिए शूटिंग की थी।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *