सोशल मीडिया स्टार केली पॉल से मिले सुपरस्टार रणवीर सिंह, स्टेज पर किया धमाल! देखिए वीडियो….

रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं अपनी गजब की एनर्जी से दिल जीत लेते हैं। शुक्रवार को ही रणवीर सिंह ने मुंबई में आयोजित मेटा क्रिएटर्स डे इवेंट में शिरकत की थी। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर के फैंस कई वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। एक वीडियो में रणवीर अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ के मशहूर डायलॉग ‘क्या बोलती पब्लिक’ बोलते नजर आ रहे हैं।

kili paul and ranveer mumbai event

इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया स्टार किलि पॉल भी शामिल हुए। रणवीर सिंह के फैंस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में रणवीर सिंह के साथ पॉल भी नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह तंजानिया के इस कलाकार को गले लगाते हैं और उसके साथ दमदार परफॉर्मेंस देते हैं। ये दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दर्शक जोर-जोर से एक्टर का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

kili paul and ranveer mumbai event

इस इवेंट में रणवीर अपने स्टाइलिश सिग्नेचर लुक में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने गुलाबी रंग की टी-शर्ट, मैचिंग जैकेट और पैंट पहनी हुई थी। रणवीर ने अपने कैजुअल लुक को फंकी ग्लासेज से पूरा किया। रणवीर सिंह और केली पॉल का एक फनी वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

kili paul and ranveer mumbai event

वीडियो में रणवीर सिंह इंटरनेट सेंसेशन के साथ स्टेज पर बेहद दमदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। मेटा इवेंट में रणवीर सिंह ने किली पॉल के साथ न सिर्फ मस्ती की, बल्कि दर्शकों को भी खूब हंसाया। रणवीर यहां ‘दीदी आपको पार्टी नहीं करने का है’ कहते नजर आए। इस इवेंट में किली पॉल और रणवीर सिंह के अलावा फैसल शेख, जन्नत जुबैर समेत कई सितारे भी नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस इवेंट में शिरकत करने के लिए केली पॉल खास तौर पर भारत आये थीं। भारत आने से पहले केली पॉल ने फ्लाइट से एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में वह एक भारतीय झंडा और एक तंजानिया का झंडा पकड़े हुए थे। बता दें कि केली पॉल के इंस्टाग्राम पर 42 लाख फॉलोअर्स हैं। वह और उसकी बहन हिंदी गीतों को लिप-सिंक करके भारत में बहुत लोकप्रिय हो गए हैं।

वहीं अगर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की बात करें तो वह इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रणवीर डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 1982 में आई फिल्म अंगूर पर आधारित है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *