आराधना शर्मा TMKOC : छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा रह चुकीं आराधना शर्मा असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी खूबसूरती की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आराधना को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से एक अलग और नई पहचान मिली है। आराधना शर्मा इन दिनों कई ग्लैमरस फोटोशूट करा रही हैं। वह अपने हर फोटोशूट से तहलका मचा देती हैं। देखिए एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें…

आराधना शर्मा असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। वह अपने हर हाव-भाव से लोगों का दिल जीत लेती हैं। आराधना का अंदाज सबसे अलग है और वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ने वाली ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं। उनका टू पीस अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

आराधना शर्मा की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आराधना शर्मा आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

आराधना शर्मा को पहचान स्प्लिट्सविला-12 से मिली थी। वह बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनीं। शो में उनके लुक्स को लोगों ने खूब पसंद किया। आराधना स्प्लिट्सविला में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहीं।

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह एक डांसर और मॉडल भी हैं। आराधना शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बूगी वूगी डांस रियलिटी शो से की थी। डांस के प्रति उनका प्यार उन्हें ‘डांस इंडिया डांस’ तक ले आया।
