तारक मेहता की पुरानी अंजली भाभी ने शो छोड़ने के बाद मनाई होली, शेयर किया होली का वीडियो…

पिछले 14 सालो से टीवी जगत पर राज करने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लाखो लोगो की पहली पसंद है। शो के साथ सभी कलाकार भी फेन्स को खूब पसंद है। 14 सालो में शो में कई अभिनेता को बदल दिया लेकिन आज भी फेन्स पुराने अभिनेता और अभिनेत्री को खूब प्यार करते है। ऐसी ही एक अभिनेत्री है नेहा मेहता। नेहा मेहता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजली भाभी का किरदार निभाती थी। करीब 12 सालो तक उन्होंने ये किरदार निभाया।

neha mehta holi-

एक तरफ जहां फैंस शो की जान दयाबेन को शो में वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, अब शो को अलविदा कह चुकी ‘अंजलि भाभी’ (Anjali Bhabhi) यानी एक्ट्रेस नेहा मेहता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका लुक देखकर फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। इस होली के मोके पर अंजली भाभी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

neha mehta holi-

अंजलि भाभी’ यानी एक्ट्रेस नेहा मेहता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए नेहा ने अपने फैंस को होली विश किया है। इस वीडियो में नेहा अपने फैंस को होली और वूमेंस डे की बधाई देती नजर आ रही हैं। वो कहती हैं कि ‘आप सभी को होली और वूमेंस डे की ढेर सारी बधाई’। उनका ये वीडियो जहां एक तरफ फैंस को काफी पसंद आ रहा है वहीं, दूसरी तरफ उनके लुक को देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं।

neha mehta holi-

अंजलि भाभी यानी नेहा मेहता के वीडियो में उनका बदला लुक और अंदाज देखकर फैंस उनसे लगातार सवाल करते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स वीडियो में उनकी बढ़ती हुई उम्र को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह कहने के लिए क्षमा करें मैम, लेकिन आप मेकअप के बिना कुछ भी नहीं हैं।’ एक ने लिखा, ‘आपकी उम्र इतनी ज्यादा कैसे दिखने लगी है।’ एक ने कहा, ‘अरे आप इतनी उम्रदराज कैसे हो गईं। इस तरह के कई और कमेंट नेहा के इस वीडियो पर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha K Mehta (@mehta.neha.sk)

आपको बता दे की नेहा मेहता शो की शुरुआत से ही मेहता साहेब की पत्नी का किरदार निभा रही थी। लेकिन साल 2020 में कुछ मतभेद को लेकर नेहा ने शो को अलविदा कह दिया। कुछ ही दिनों में नेहा की जगह अंजली भाभी के किरदार में सुनयना फ़ौज़दार को ले लिया गया। आज सुनयना फ़ौज़दार ने अंजली भाभी के रूप में अपनी पहचान बना ली है। फेन्स को भी उनका अभिनय खूब पसंद आ रहा है।

बात करे नेहा मेहता की तो वो इन दिनों गुजरती फिल्मो में काम कर रही है। शो छोड़ने के बाद नेहा ने कुछ दिनों का ब्रेक लिया और बाद में गुजरती फिल्म और एल्बम सॉन्ग में अभिनय करना शुरू कर दिया। नेहा की पहली गुजरती फिल्म साल 2021 में रिलीज़ हुई थी। उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पांस मिला था लेकिन नेहा के अभिनय को फेन्स ने पसंद किया था।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *