तारक मेहता शो की इन 7 अभिनेत्रियों ने की शादी जिसमें दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिख रही है, देखे फोटोज

शादी के बंधन को बहुत पवित्र माना जाता है। शादी को सात जन्मों का रिश्ता कहा जाता है। जब एक लड़का और लड़की शादी के सात फेरे लेते हैं, तो वे जीवन भर एक-दूसरे का साथ देने का संकल्प लेते हैं। शादी के बाद लड़के और लड़कियां अपने जीवन में एक नया जीवन शुरू करते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन की दुनिया के कई कलाकार भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं और कई कलाकार ऐसे भी हैं जो अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं।

अगर टेलीविजन की बात करें तो टीवी के मशहूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है, लेकिन इस शो में कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी शादी बहुत धूमधाम से होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टीवी के सबसे चर्चित शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में नजर आने वाली कुछ अभिनेत्रियों के वेडिंग लुक्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन शामिल है।

दिशा वकानी: मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम दिशा वकानी है। दिशा वकानी लंबे समय से टीवी से दूर हैं लेकिन किसी न किसी वजह से यह समय-समय पर चर्चा में बनी रहती हैं। दिशा वकानी को शो छोड़े लगभग 5 साल हो चुके हैं। आपको बता दें कि दिशा वकानी की शादी मयूर पांड्या से 24 नवंबर 2015 को हुई थी। सोशल मीडिया पर अब तक उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

disha vakani marriage photos

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में काम करने से पहले दिशा वकानी गुजरात में बतौर थिएटर आर्टिस्ट काम कर रही थीं। उन्होंने कुछ हिट फिल्में भी की हैं। इनमें देवदास, मंगल पांडे, जोधा अकबर और सी कंपनी जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। वही दिशा वकानी ने खिचड़ी और आहट जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन दिशा को अपनी पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के बाद ही मिली।

सोनालिका जोशी: इस मशहूर कॉमेडी शो में माधवी भिड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम सोनालिका जोशी है। सोनालिका जोशी के पति का नाम समीर जोशी है। इस जोड़े ने 2001 में शादी की। सोनालिका जोशी और समीर जोशी दो बच्चों के माता-पिता हैं। सोनालिका जोशी इस शो की शुरुआत से ही माधवी भिड़े का किरदार निभा रही है। आज सोनालिका जोशी माधवी भाभी के नाम से हर में मशहूर है।

sonalika joshi marriage photos

सुनयना फोजदार: इस शो में अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम सुनयना फोजदार है। एक्ट्रेस ने कुणाल भंबवानी से शादी की है। सुनयना फ़ौज़दार ने साल 2016 में शादी कर ली थी। उनको देख कर कोई भी कह नहीं सकता की वो शादी शुदा है। सुनयना फ़ौज़दार ने साल 2020 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नेहा मेहता की जगह अंजली भाभी का किरदार निभाना शुरू किया।

sunayana fozdar marriage photos

प्रिया आहूजा: एक्ट्रेस प्रिया आहूजा इस पॉपुलर कॉमेडी सीरियल में रीटा रिपोर्टर के रोल में नजर आई थीं। एक्ट्रेस की शादी शो के डायरेक्टर मालव रायदा से 2011 में हुई थी। दोनों पहली बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के सेट पर मिले। दोनों में पहले दोस्ती हुए और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों को एक बेटा भी है।

priya ahuja marriage photos

खुशबू तावड़े: इस शो में खुशबू तावड़े ने बुलबुल का रोल प्ले किया था। शायद आपको याद नहीं होगा बुलबुल का किरदार। शो में बुलबुल पोपटलाल की दुल्हन बन कर आयी थी। दोनों ने मंदिर में शादी की थी लेकिन बाद में पोपटलाल बुलबुल की शादी दूसरे के साथ करा देता है। बुलबुल का किरदार कुछ एपिसोड में ही नजर आया था। इस बुलबुल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस खुशबू तावड़े की शादी साल 2018 में संग्राम साल्वी से हुई थी।

khushboo tawde marriage

तनाया गुप्ता: इस मशहूर कॉमेडी शो में मिन्टी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम तनाया गुप्ता है। एक्ट्रेस के पति का नाम सूरज है। तनाया गुप्ता और सूरज की शादी साल 2019 में हुई थी। मिन्टी का किरदार भी पोपटलाल की शादी वाले एपिसोड में आया था। कुछ लोगो ने मिल कर पोपटलाल से पैसे और जेवर ले लिए थे। इस एपिसोड में जो लड़की मिंटी थी उसका रियल नाम तनाया गुप्ता है।

tanaya gupta marriage photos

नवीना: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नवीना बोले ने डॉक्टर मोनिका का किरदार निभाया था। डॉक्टर मोनिका कोमल भाभी के वजन कम करने वाले एपिसोड में आयी थी। इसके अलावा जेठालाल के सपने वाले एपिसोड में भी डॉक्टर मोनिका आयी थी।

navina bole marriage photos

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *