इन 9 टीवी सितारों को बिग बॉस 16 के घर में कैद होने से लगता है डर, जानिए कौन है ये सितारे?

सलमान खान का बिग बॉस 16 के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। मेकर्स ने बिग बॉस 16 की तैयारी पूरी कर ली है। बिग बॉस 16 का घर लगभग बनकर तैयार है। वहीं शो की थीम और कंटेस्टेंट्स पर से भी पर्दा हट गया है। बीते कुछ समय में कई सितारों का नाम बिग बॉस 16 के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि इनमें से कई सितारों ने बिग बॉस 16 के ऑफर को मिनटों में ठुकरा दिया। इस लिस्ट में अविनाश रेखी, फैजल खान, शिवांगी जोशी, दिव्यांका त्रिपाठी, नेहा धूपिया, अर्जुन बिजलानी और जेनिफर विंगेट जैसे सितारों का नाम शामिल है।

big boss house fear shivangi josh

शिवांगी जोशी – बालिका वधू 2 स्टार शिवांगी जोशी को भी बिग बॉस 16 के घर में कैद होने का मौका मिला था। शिवांगी जोशी ने आनन फानन बिग बॉस 16 के मेकर्स को ठेंगा दिखा दिया। शिवांगी जोशी फिलहाल बिग बॉस 16 में नहीं जाना चाहतीं।

big boss house fear divyanka tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी – दिव्यांका त्रिपाठी को बीते कई साल से बिग बॉस का ऑफर भेजा जा रहा है। दिव्यांका त्रिपाठी हर बार बिग बॉस के मेकर्स को मना कर देती हैं। इस बार भी दिव्यांका त्रिपाठी ने शो में आने के लिए हामी नहीं भरी है।

big boss house fear vivyen disena

विवियन डीसेना – विवियन डीसेना ने कुछ समय पहले ही बिग बॉस 16 में काम करने पर चुप्पी तोड़ी है। विवियन डीसेना ने दावा किया था कि बिग बॉस 16 का फॉर्मेट उनके लिए नहीं बना है। वो बिग बॉस 16 के घर में एक दिन भी नहीं टिक पाएंगे।

big boss house fear jennifer winget

जेनिफर विंगेट – जेनिफर विंगेट भी बिग बॉस के नाम से ही डर जाती हैं। बीते कुछ सालों में कई बार जेनिफर विंगेट के पास बिग बॉस के ऑफर जा चुके हैं। जेनिफर विंगेट हर बार इस शो में जाने से इनकार कर देती हैं।

big boss house fear arjun bizlani

अर्जुन बिजलानी – अर्जुन बिजलानी इस समय रविवार विद स्टार परिवार को होस्ट करने में जुटे हुए हैं। अर्जुन बिजलानी के पास फिलहाल काम की कमी नहीं है। ऐसे में अर्जुन बिजलानी ने बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा दिया है।

big boss house fear sonarika badhoriya

सोनारिका भदौरिया – टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सोनारिका भदौरिया भी बिग बॉस के ऑफर को कई बार नजरअंदाज कर चुकी हैं। इस बार भी सोनारिका भदौरिया ने कुछ ऐसा की किया है।

big boss house fear Avinesh Rekhi

अविनाश रेखी – छोटी सरदारनी स्टार अविनाश रेखी को भी बिग बॉस 16 में जाने का ऑफर मिला था। दावा किया जा रहा है कि अविनाश रेखी ने बिना सोचे समझे बिग बॉस 16 के ऑफर को ठुकरा दिया है।

big boss house fear faisal khan

फैजल खान – आमिर खान के भाई फैजल खान को भी बिग बॉस 16 के मेकर्स ने अप्रोच किया था। फैजल खान ने भी बिग बॉस 16 में जाने से मना कर दिया। जिसके बाद फैंस फैजल खान को समझाते दिखे थे। फैंस दावा कर रहे हैं कि फैजल खान को बिग बॉस से अच्छा ऑफर कहीं नहीं मिलेगा।

नेहा धूपिया – बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नेहा धूपिया भी सलमान खान के शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *