आलिया भट्ट की गोद भराई में शामिल हुए ये सितारे, तस्वीरें-वीडियो वायरल…

बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया भट्ट अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ महीने बाद उनके घर से बच्चे के रोने की आवाज आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही आलिया की मां यानी सोनी राजदान और सास नीतू कपूर दोनों ने कुछ नया प्लान किया है।

आपको बता दें कि नीतू कपूर और सोनी राजदान आलिया की गोद भराई प्लान कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, बच्ची के दादा-दादी ने बेहद खास प्लान बनाया है। गोद भराई कार्यक्रम की खास बात यह है कि इस गोद भराई में सिर्फ महिलाएं ही शामिल होंगी।

alia bhatt baby shower photos

आलिया भट्ट के बेबी शावर में आलिया की सास नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा कपूर साहनी, चचेरी ननद करिश्मा कपूर और दादी नीला देवी के अलावा बहन पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट ने शिरकत की। एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म रणबीर कपूर के मुंबई स्थित घर ‘वास्तु’ में पूरी हुई है। वायरल हुई तस्वीर में आलिया भट्ट येलो रंग के सलवार-सूट में बेहद हसीन लग रही हैं।

alia bhatt baby shower

फोटो में आलिया भट्ट येलो कलर के सूट के साथ हैवी जूलरी पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने मेकअप को बिल्कुल न्यूड रखा है और गोल्डन चप्पल पहन, बालों को खोलकर अपना लुक कम्पलीट करती नजर आई हैं। इस वायरल तस्वीर में आलिया को अपनी बेस्टफ्रेंड्स आकांक्षा और अनुष्का के अलावा बहन शाहीन भट्ट संग पोज देते देखा जा रहा है। इससे पहले सितंबर में ये जानकारी थी कि आलिया के बेबी शावर में सिर्फ लड़कियां ही शामिल होंगी। और इस पार्टी के लिए करीना कपूर, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, नव्या नंदा और कई अन्य सेलेब्स को निमंत्रित किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *