babitaji car

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता शो में जितनी स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आती हैं, उससे कही ज्यादा रियल लाइफ में है।

टीवी के नंबर वन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। शो के सभी किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। उन्हीं में जेठालाल से लेकर ‘बबीताजी’ तक सब शामिल है। शो में बबीताजी और जेठालाल के बीच खास दोस्ती देखने को मिलती है। ‘तारक मेहता’ में दिलीप जोशी हर समय मुनमुन की कोई भी बात नहीं टालते। शो में मुनमुन का कैरेक्टर फैन्स को काफी पसंद आता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार मुनमुन दत्ता के पास दो कार मौजूद हैं। उनके पास टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लक्सरी है। इसके अलावा उनके पास मारुति सुजुकी स्विफ्ट गाड़ी भी मौजूद है जो वो अपने रेगुलर डे में उसे करती है। मुनमुन अक्सर शूटिंग के सेट पर पहुंचने के लिए स्विप्ट कार का इस्तेमाल करती हैं।

swift dezire

मुनमुन दत्ता सिंगर बनना चाहती थीं और परिवार के सदस्य उन्हें पत्रकार बनाना चाहते थे। लेकिन मुनमुन ने एक्टिंग और मॉडलिंग को अपना करियर बनाया। मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत ‘हम सब बाराती’ शो से की थी, हालांकि ‘तारक मेहता’ का उल्टा चश्मा से उन्हें काफी पहचान मिली।

innova crysta

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ‘मुंबई एक्सप्रेस’ फिल्म में नजर आई थीं। वह अब तक एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, पूजा भट्ट, डीनो मोरिया और गुलसन ग्रोवर के साथ काम कर चुकी हैं। साल 2006 में ‘मुनमुन’ फिल्म ‘हॉलिडे’ में भी नजर आईं थीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *