मालदीव से लौटने के बाद विराट और अनुष्का पहुंचे कोकिलाबेन अस्पताल, क्या प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव से वेकेशन एन्जॉय कर मुंबई लौट आई हैं। विराट और अनुष्का को कुछ दिन पहले मुंबई के काली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और मुंबई पहुंचने पर कोकिलाबेन अस्पताल से निकलते हुए देखा गया था।

सोमवार को मालदीव की छुट्टियां मनाकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वापिस आ गए है। लेकिन जब विराट और अनुष्का को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में देखा गया तो उनके फैन्स हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है तो लोग इसे लेकर कयास लगाने लगे हैं, कुछ वामिका को लेकर चिंतित हैं।

virat anushka hospital

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर आई कि विराट और अनुष्का अस्पताल जा रहे हैं, कुछ फेन्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार गर्भवती हो सकती हैं। किसी ने कहा कि अच्छी खबर आ रही है तो कुछ यूजर्स ने दोनों की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी है।

virat anushka hospital

तस्वीरों में अनुष्का भी कुछ कहती नजर आ रही हैं। उसके हाव-भाव से लग रहा था कि वह तस्वीरें क्लिक करने से नाराज़ है। हालांकि अनुष्का और विराट को कोकिलाबेन अस्पताल क्यों जाना पड़ा इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। अनुष्का ने अपने मालदीव वेकेशन की एक स्टनिंग तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों हॉलिडे एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

विराट जहां इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, वहीं अनुष्का शर्मा अपने करियर की दूसरी पारी में पहुंचने वाली हैं। चकड़ा एक्सप्रेस से अनुष्का 5 साल बाद वापसी करने जा रही हैं। अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और फिर वह परिवार और अपने प्रोडक्शन हाउस से जुड़ गईं। हालांकि अब फिल्मों में वापसी करने जा रही अनुष्का ने खुद को प्रोडक्शन हाउस से अलग कर लिया है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *