किसी की पत्नी लेखक तो किसी के पति CA हैं, ये काम करते हैं शो की स्टारकास्ट के रियल लाइफ पार्टनर्स

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। यह शो 2008 में शुरू हुआ था और फिर अब तक लगातार टीआरपी में टॉप 10 में बना रहता है। यह भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। शो में कई बार उतार चढ़ाव आये पर शो हमेशा टॉप पर ही बना रहा। कई अभिनेता शो छोड़ कर चले गए तो किसी को रिप्लेस कर दिया गया। इतने बदलाव के बावजूद शो टॉप पर बना हुआ है।

शो के साथ इस शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले कई कलाकार भी अब काफी फेमस हो चुके हैं। इनमें दिलीप जोशी, दिशा वकानी, शैलेश लोढ़ा, सोनालिका जोशी, सुनैना फौजदार समेत कई कलाकार शामिल हैं। हम सब इन अभिनेता के बारे में तो बहुत कुछ जानते है लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इन लोकप्रिय कलाकारों के रियल लाइफ पार्टनर्स कौन हैं और वो क्या काम करते हैं?

dilip joshi wife

सबसे पहले बात कर लेते हैं हमारे सबके चहिते किरदार जेठालाल। जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम दिलीप जोशी है। दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। जयमाला एक हाउसवाइफ हैं। दोनों के दो बच्चे हैं और जयमाला पूरा समय घर-परिवार में व्यस्त रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही दिलीप जोशी ने अपनी बेटी नियति जोशी की बड़ी धामधूम से यशोवर्धन मिश्रा के साथ की।

disha vakani husbund

शो में जेठालाल के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा लोकप्रिय किरदार है तो वो दयाबेन का है। दयाबेन की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री का नाम दिशा वाकाणी है। दिशा वाकाणी ने साल 2015 में शादी की। आपको बता दें कि उनके पति का नाम मयूर पाडिया है और वो पेशे से चाटर्ड अकाउंटेंट हैं। साल 2017 में दिशा ने एक बेटी को जन्म दिया और उसके बाद से दिशा टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखाई दी। भले ही वो शो का हिस्सा नहीं है फिर दर्शको के बिच दिशा काफी लोकप्रिय है।

sunayna fozdar husbund

सुनयना फौजदार को आपने शो में अंजलि भाभी का किरदार निभाते हुए देखा होगा। सुनयना फ़ौज़दार को साल 2020 में नेहा मेहता की जगह पर लिया गया। नेहा के जाने के बाद सुनयना ने अंजली के किरदार में सभी का दिल जीता और आज वो काफी लोकप्रिय बन गई है। आपको बता दें कि उनकी शादी कुणाल भंबानी से हुई है जो कि एक बिजनेसमैन हैं।

sonalika joshi husbund

शो में माधवी भाभी और भिड़े की जोड़ी सुपरहिट है। माधवी भाभी का किरार निभाने वाली सोनालिका जोशी मराठी अभिनेत्री है। पहले वो मराठी शो में काम करती थी लेकिन तारक मेहता शो मिलने के बाद वो काफी लोकप्रिय हो गई। सोनालिका जोशी यानि माधवी के रियल लाइफ पति का नाम समीर जोशी है जो कि पेशे से मराठी एक्टर हैं।

shailesh lodha wife

शो में जेठालाल के परम मित्र मेहता साहेब की भूमिका निभाने वाले अभिनेता का नाम शैलेश लोढ़ा है। शो में मेहता साहेब एक लेखक की भूमिका निभाते है। शो में लेखक की भूमिका निभाने वाले शैलेश लोढ़ा की पत्नी का नाम स्वाति लोढ़ा है। स्वाति पेशे से मैनेजमेंट राइटर हैं। शैलेश और स्वाति की एक बेटी भी है और वो भी बुक लिखती है। उनकी एक बुक अभी थोड़े दिनों पहले ही रिलीज़ हुई थी।

shyam pathak wife

शो में एक ऐसा किरदार है जो सालो से शादी के लिए उत्शुक है पर अब तक उनकी शादी नहीं हुई है। शो में पोपटलाल की भले ही शादी ना हुई हो, लेकिन असल ज़िंदगी में ये भूमिका निभाने वाले श्याम पाठक की पत्नी का नाम रेशमी है। रेशमी और पोपटलाल स्कूल में साथ साथ पढाई करते थे और तब से एक दूसरे को प्यार करते थे। दोनों ने लव मेरेज की है। रेशमी एक हाउसवाइफ हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *