आलिया भट्ट की मेहंदी में कौन कौन मेहमान शामिल हुए! करीना के लहंगे ने खींचा सभी का ध्यान…

आलिया भट्ट के हाथो में कल यानि 13 अप्रैल को रणबीर कपूर का नाम लिखा गया। इस फंक्शन का लुत्फ उठाने के लिए भट्ट और कपूर परिवार पहुंचा। इस लिस्ट में करण जौहर और अयान मुखर्जी का नाम भी शामिल है। दोनों की जोड़ी काफी करीब है। या यूं कहें कि दोनों परिवार के सदस्यों की तरह हैं। कौन क्या पहन कर आया है आलिया भट्ट के मेहंदी फंक्शन के लिए, देखें तस्वीरों में…

करण जौहर ने पीले रंग का कॉटन प्रिंटेड पायजामा कुर्ता पहना था। अपने चिक लुक को देने के लिए उन्होंने उंगलियों में अंगूठियां पहन रखी हैं। उन्होंने सिंपल हेयर लुक रखा है और मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया हुआ है। इस लुक में करण काफी अच्छे लग रहे थे।

karan johar alia mehndi

करिश्मा कपूर ने मस्टर्ड कलर का हैवी वर्क सूट पहना है। इसी के साथ उन्होंने फ्लैट्स कैरी किए हैं। दुपट्टे पर काफी काम किया गया है। ऐसे में कुर्ते को थोड़ा सिंपल रखा गया है। बालों को बन के रूप में बांधा गया है और कम से कम ज्वैलरी पहनी हुई है।

kareeshma kapoor alia mehndi

अगर मेहँदी में सभी का ध्यान किसी ने अपनी और खींचा तो करीना कपूर थी। करीना कपूर खान ने व्हाइट शिमरी लहंगा पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। करीना इस लहंगे में किसी फरिश्ते से कम नहीं लग रही हैं। करीना इस लहंगे में दुल्हन की तरह लग रही थी।

kareena alia mehndi

आलिया भट्ट की मेहंदी का लुत्फ उठाने के लिए रीमा जैन भी पहुंच गई हैं। पीच कलर के हैवी वर्क सूट में रीमा जैन ने पिंक लिपस्टिक लगाई है और न्यूड मेकअप किया है। अपने बालों को खुला रख कर रीमा ने सभी को दीवाना बना दिया।

rima jain alia mehndi-

करीना कपूर खान की मौसी रीमा जैन के बेटे अरमान जैन के पैर में प्लास्टर बंधा हुआ है। फिर भी वह आलिया भट्ट की मेहंदी का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। इस दौरान अरमान जैन ने व्हाइट और फ्लावर प्रिंटेड शेरवानी सूट पहना हुआ है।

Armaan Jain alia mehndi

गणेश पूजन के बाद ‘वास्तु’ के बाहर नीतू कपूर भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फ्लावर प्रिंटेड साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। बाल खुले और ऊपर से बंधे हुए थे। नीतू कपूर के साथ बेटी रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा भी थीं। रिद्धिमा कपूर साहनी ने सिल्वर शिमरी साड़ी पहनी थी। इसके साथ सिल्वर हील्स कैरी करें।

neetu kapoor alia mehndi

अयान मुखर्जी का लुक बेहद सिंपल लग रहा था। व्हाइट बेस कुर्ते में लाइट रेड कलर का प्रिंट है और उन्होंने इसे पजामी के साथ पेयर किया है। ब्राउन शेड्स से लुक कंप्लीट किया गया है। अयान रणबीर और आलिया के बेहद खास और करीबी दोस्त हैं।

Ayan Mukerji alia mehndi

आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में आरती शेट्टी भी शामिल हो चुकी हैं। वह पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। आलिया और रणबीर काफी करीब हैं। इस दौरान आरती शेट्टी ने व्हाइट लहंगा पहना था।

Aarti Shetty alia mehndi

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *