देर रात जान्हवी कपूर के साथ कार में कौन था? कैमरे की फ्लैश लाइट आते ही चेहरा छिपाने लगी…

बॉलीवुड स्टार्स को पार्टी करने के लिए बस एक बहाना चाहिए होता है चाहे कोई भी मौका हो। हाल ही में अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने मुंबई के खार स्थित अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी। इसमें रिहा ने पूरे कपूर परिवार को इनवाइट किया था। इसके साथ ही कुछ और करीबियों को भी बुलाया था। देर रात हुई इस पार्टी में शामिल होने के बाद जाह्नवी कपूर रिया कपूर के घर से निकलती नजर आईं।

इस फोटो और वीडियो में जाह्नवी कपूर कार में आगे की तरफ बैठी नजर आ रही हैं। लेकिन जैसे ही कैमरे की फ्लैश लाइट जाह्नवी के चेहरे पर पड़ी तो वह अपने हाथों से अपना चेहरा छुपाने लगीं। उनके साथ एक शख्स भी नजर आया, जिसका नाम पहले उनके साथ सुर्खियों में था।

janhvi kapoor bf

तस्वीरों में जान्हवी कपूर फुल स्लीव जैकेट पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री को आगे की सीट पर बैठे हुए देखा गया और कैमरे की रोशनी उनके चेहरे पर पड़ते ही उन्होंने जल्दी से अपना चेहरा अपने हाथों से ढक लिया। जाह्नवी को ऐसा करते देख पैपराजी ने कहा- ‘मेम, अपना हाथ हटाओ’। लेकिन एक्ट्रेस ने अपना चेहरा ढक रखा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर के बगल में बैठा शख्स कार चलाता नजर आ रहा है। इस शख्स ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई थी। जाह्नवी लगातार इस शख्स से बात कर रही थीं। दरअसल, यह शख्स कोई और नहीं बल्कि शिखर पहाड़िया है। जाह्नवी कपूर के साथ उनके अफेयर के चर्चे जोर-शोर से चल रहे हैं। हालांकि जान्हवी को पहले भी कई बार शिखर के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था, लेकिन रिलेशनशिप की खबरों ने जोर तब पकड़ा जब जाह्नवी शिखर के साथ एक फैमिली पार्टी में पहुंचीं।

रिया कपूर की इन हाउस पार्टी में सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के अलावा मोहित मारवाह और उनकी पत्नी भी पहुंचे। इन सभी सितारों की पार्टी से निकलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *