15 साल बाद शिल्पा शेट्टी को किस कांड के मामले में कोर्ट से इंसाफ मिला, जानिए पूरा मामला…

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की पर्सनल लाइफ की चर्चा आज भी होती रहती है। इससे जुड़े कई विवाद हैं, जो लंबे समय से अदालतों में चल रहे हैं। इन्हीं में से एक है हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे के साथ अश्लीलता फैलाने का मामला, जिसे लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ने दिल्ली में एक एड्स जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे आए।

इवेंट के दौरान रिचर्ड ने शिल्पा शेट्टी को स्टेज पर पकड़कर किस किया, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद जमकर बवाल हुआ। रिचर्ड और शिल्पा दोनों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया था और उन पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें एक्ट्रेस को कोर्ट ने 15 साल बाद बरी कर दिया था।

shilpa shetty kiss richard gere

इस मामले में मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि शिल्पा शेट्टी आरोपी नंबर 1 यानी रिचर्ड गेरे की हरकत का शिकार हुई थीं और इस बात का कोई सबूत नहीं है कि शिल्पा इसमें शामिल थीं। मजिस्ट्रेट ने कहा कि वीडियो में साफ है कि रिचर्ड गेरे को किस करने के बाद शिल्पा उस हरकत से हैरान रह गईं और वो बोली थी, “क्या कुछ ज्यादा नहीं हुआ?”

shilpa shetty kiss richard gere

बता दें कि शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता दिखाने के आरोप में राजस्थान में दो और गाजियाबाद में 1 शिकायत मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर केस को मुंबई ट्रांसफर करने की इजाजत दे दी थी, जिस पर अब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट के इस फैसले से शिल्पा बेहद खुश होगी।

शिल्पा शेट्टी इससे पहले उस समय सुर्खियों में थीं, जब उनके बिजनेसमैन-पति राज कुंद्रा को पिछले साल एक पो-न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा को जुलाई में मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनके घर से गिरफ्तार किया था और दो महीने जेल में बिताने के बाद सितंबर में जमानत पर रिहा किया गया था। इस बीच शिल्पा शेट्टी ने न सिर्फ बाहर जाना बंद कर दिया बल्कि सोशल मीडिया से भी गायब हो गई थी।

shilpa shetty kiss richard gere

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फॉर्म’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। उनकी एक फिल्म ‘सुखी’ भी है, जिसकी शूटिंग कुछ समय पहले पूरी हुई थी। अभिनेत्री को आखिरी बार अभिमन्यु दसानी और शर्ली शेट्टी के साथ ‘निकम्मा’ में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *