वृंदावन नहीं जा पाईं अंजलि अरोड़ा तो मुंबई में फूलों की होली खेली, देखिए…

7-8 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार धूमधमा से सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर कोई एक-दूसरे को रंगों में रंग रहा है तो वहीं कुछ लोग प्यार के रंग में भी डूबे हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई में तो जमकर सेलेब्स ने पार्टी भी की है। जिसके तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन सब के बीच काचा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा भी इस त्योहार में रमी दिखाई दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फूलों के साथ होली खेल रही हैं। अंजलि अरोड़ा पर भी होली का खुमार चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

anjali arora holi

अंजलि अरोड़ा इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह अपने लटके-झटके और अदाओं से फैन्स को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, उस वीडियो में वो फूलों के संग होली खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। इसमें वह फूलों की होली खेलती दिख रही हैं। बैकग्राउंड में डीजे ग्लोरी का राधा रानी गाना भी बज रहा है, जिस पर लॉक अप सीजन वन की एक्स कंटेस्टेंट ठुमकते हुए दिखाई दे रही हैं।

anjali arora holi

अंजलि अरोड़ा ने इस रील को शेयर कर लिखा- वृंदावन तो नहीं जा पाए इसलिए मैंने यहां फूलों की होली खेल ली। राधे-राधे। वीडियो में अंजलि व्हाइट कुर्ती और ब्लैक लेगिंग पहने हुए दिखाई दे रही हैं। सफेद कुर्ते और काली पायजामी में अंजलि अरोड़ा कभी खुद पर फूल बरसा रही हैं तो कभी कोई उन पर फूलों की पंखुड़ियों की बारिश कर रहा है। वीडियो सोशियल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

anjali arora holi

अंजलि के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। महज कुछ ही घंटों में अंजलि की वीडियो को 2 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस अंजलि की वीडियो को कितना पसंद कर रहे हैं। हालांकि होली के मौके पर भी कुछ लोग ऐसे हैं तो अंजलि को ट्रोल करना नहीं भूल रहे हैं। लोगों का कहना है कि अच्छा किया जो वृंदावन नहीं गई।

anjali arora holi

एक यूजर ने लिखा- हैप्पी होली अंजू। भगवान की कृपा बनी रहे। एक ने लिखा- जाना भी मत। तुम्हारी जैसी की जरूरत भी नहीं है वहां। एक ने लिखा- हैप्पी होली मेरी काचा बादाम। एक ने लिखा- कितनी प्यारी स्माइल है क्वीन की। एक ने लिखा- दिलों की रानी। वहीं, बाकी फैन्स ने रेड हार्ट, फायर इमोजी से अपनी फीलिंग्स एक्ट्रेस के लिए बयां की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *