शिल्पा शेट्टीने फुलो से मनाई होली, पिछले वीडियो को लेकर हुई थी ट्रोल…

शिल्पा शेट्टी हर त्योहार मनाती हैं और इसमें उनके दोनों बच्चे – बेटा वियान और बेटी समिशा शेट्टी शामिल होते हैं – और उन्हें इसका महत्व समझाते हैं। जब देश भर में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है तो उन्होंने भी इसे घर में ही मनाया। हालांकि दूसरों की तरह पानी बर्बाद करने के बजाय इस बार भी उन्होंने ऑर्गेनिक यानी फूलों से होली खेलना चुना.

holi burn with bambu

सोमवार की रात शिल्पा शेट्टी ने घर में होलिका दहन किया और परिवार के सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘होलिका दहन, हम सबने कागज का एक छोटा सा टुकड़ा बनाया, अपनी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखा और उसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में बहा दिया। यह एक परंपरा है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं।

shilpa shetty holi with family

भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार होलिका दहन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देर रात एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह होलिका दहन कर रही हैं, पोस्ट पर किए गए कमेंट्स में यूजर्स ने शिल्पा को बांस की लकड़ी और जूते पहनकर पूजा करने पर ट्रोल किया है. गौरतलब है कि हिंदू धर्म में बांस की लकड़ी को जलाना शुभ नहीं माना जाता है।

shilpa shetty troll

इंस्टाग्राम पर शेयर किए स्लो मोशन वीडियो की शुरुआत में शिल्पा शेट्टी लाल रंग का कुर्ता और ब्लू प्लाजोनी के साथ बहुरंगी दुपट्टा पहने खुद पर गलगोटा के फूल की पंखुड़ियां बरसा रही हैं. क्लिप में आगे, समिशा सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, बाल बंधे हुए और गाल पर गुलाल लगाए नजर आ रही हैं। वह बहुत प्यारी लग रही है। समिशा मां पर फूल फेंकती हैं और भागने लगती हैं, यह देख एक्ट्रेस भी हंस पड़ती हैं।

shilpa_shetty_holi

बाद में शिल्पा अपने बेटे के साथ डांस और खेलती नजर आईं। अंत में उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। बैकग्राउंड में अभिताब बच्चन और रेखा की फिल्म ‘कभी कभी’ का गाना ‘रंग बरसे’ बज रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘रंगों का त्योहार होली आपके जीवन में केवल खुशियां और सफलता लेकर आए. होली की शुभकामनाएं’।

यह त्योहार याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं, आपको बुराई पर जीत दिलाते हैं और आपके जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंग से भर देते हैं। यह होली आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए। आप सभी को होली की शुभकामनाएं’।

शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘सुखी’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ है, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

About kevin

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *